DC vs PBKS, IPL 2026: जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 10:16 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : Delhi Capitals और Punjab Kings के बीच 25 अप्रैल को Arun Jaitley Stadium में दोपहर 3:30 बजे अहम मुकाबला खेला जाएगा। जहां एक ओर PBKS अपनी अजेय लय को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं DC इस मैच में जीत दर्ज कर वापसी की कोशिश करेगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 34
DC जीता: 17
PBKS जीता: 17

ऐसे में यह मुकाबला बराबरी की टक्कर का माना जा रहा है।

पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिलने की संभावना है। दूसरी पारी में गेंद टर्न ले सकती है, जिससे कुलदीप यादव और Yuzvendra Chahal जैसे स्पिनरों की भूमिका अहम होगी।

मौसम का हाल

दिल्ली में इस मुकाबले के दौरान भीषण गर्मी रहने वाली है, जहां तापमान 44°C तक पहुंच सकता है। यह खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, खासकर फील्डिंग करने वाली टीम के लिए। डे-नाइट मैच होने के कारण ओस का कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा।

DC पर दबाव, PBKS का दबदबा

दिल्ली कैपिटल्स की टीम हाल के मैचों में संघर्ष करती नजर आई है और पिछले 4 में से 3 मुकाबले हारकर अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। बल्लेबाजी में अस्थिरता टीम के लिए चिंता का कारण बनी हुई है, हालांकि KL Rahul की फॉर्म राहत देती है। गेंदबाजी में Lungi Ngidi ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन स्पिन विभाग में Kuldeep Yadav और Axar Patel से लगातार योगदान नहीं मिल पाया है।

वहीं दूसरी ओर PBKS शानदार फॉर्म में है और 11 अंकों के साथ टेबल में टॉप पर है। Arshdeep Singh की अगुवाई में गेंदबाजी मजबूत दिख रही है और टीम संतुलित नजर आ रही है।

संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, KL राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार; इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, Shreyas Iyer (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल; इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाख।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News