DC vs RCB : मैच से पहले हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग 11 पर डालें नजर

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 01:16 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2022 का 27वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां आरसीबी जीत की राह पर वापस लौटना चाहेगी। वहीं दिल्ली जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी। 

प्वाइंट टेबल 

दिल्ली कैपिटल्स चार में से दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है। वहीं आरसीबी ने अभी तक पांच में से तीन मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। 

हेड टू हेड 

कुल मैच - 26 
दिल्ली - 10 जीते 
आरसीबी - 16 जीते 

हाईएस्ट स्कोर 

दिल्ली - 215 
आरसीबी - 196 

लोएस्ट स्कोर 

दिल्ली - 95 
आरसीबी - 135 

पिछले पांच मैच 

दिल्ली का पलड़ा भारी है जिसने पिछले पांच में से चार मैच अपने नाम किए हैं। आरसीबी ने 2021 में एक मैच में दिल्ली का सामना करते हुए जीत दर्ज की थी और वो भी मात्र एक रन से। 

पिच रिपोर्ट 

आईपीएल 2022 में वानखेड़े स्टेडियम में पांच में से चार मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। विशेष रूप से पहली पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को सहायता मिली है। 

मौसम 

50-53 प्रतिशत उमस और 13-16 किमी प्रति घंटा हवा की गति के साथ मैच के दिन तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 

ये भी जानें 

आरसीबी ने अब तक सबसे ज्यादा (54) छक्के लगाए हैं जबकि डीसी ने सबसे कम (24) छक्के लगाए हैं। 
पृथ्वी शॉ ने इस सीजन में किसी अन्य बल्लेबाज के मुकाबले पावरप्ले में अपना दबदबा कायम रखा है जिसका स्ट्राइक रेट 167 और औसत 112 है। 

संभावित प्लेइंग इलेवन 

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News