DC vs SRH : पूरन का तूफानी अर्धशतक गया बेकार, दिल्ली ने 21 रन से जीता मैच

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2022 - 11:38 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2022 का 50वां मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। सनराईजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वार्नर और रोवमैन पावेल की अर्धशतकीय पारी के बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना दिए। लक्ष्य का पीछा करने आई हैदराबाद की टीम ने निकोल्स पूरन के अर्धशतक के बदौलत 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 186 रन ही बना पाई और 21 रन से मैच हार गई। 

ये भी पढ़े - IPL 2022 : उमरान मलिक ने हिट की 157 किमी/घंटा की स्पीड, बने नंबर वन

 

दिल्ली कैपिटल्स (पहली पारी)

  • इस मैच में पृथ्वी शॉ की जगह मैच खेल रहे मंदीप सिंह को भुवनेश्वर कुमार ने शून्य पर आउट कर हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई।
  • मनदीप के आऊट होने के बाद क्रीज पर मिचेल मार्श आए जोकि 7 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 10 रन ही बना पाए।
  • वार्नर ने दूसरे छोर पर तेजतर्रार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने उमरान मलिक के एक ओवर में 21 रन भी ठोके। इसी ओवर में उमरान ने 154 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद भी फेंकी।
  • दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत तेज तर्रार पारी खेलकर आउट हुए। पंत ने 16 गेंदों पर एक चौका और 3 छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली। वह श्रेयस गोपाल की गेंद पर आउट हुए।
  • डेविड वार्नर ने 58 गेंदों पर 12 चौके और 3 छक्के की मदद से 92 रन की पारी खेली और वह अंत तक नाबाद रहे। वहीं रोवमैन पावेल ने 35 गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 67 रन की नाबाद तेज तर्रार पारी खेली।

ये भी पढ़े - IPL 2022 : David Warner ने हैदराबाद के खिलाफ खेली रिकॉर्ड तोड़ पारी, देखें आंकड़े

 

सनराइजर्स हैदराबाद (दूसरी पारी)

  • लक्ष्य का पीछा करने आई हैदराबाद की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को 8 रन पर पहला झटका लगा। खलील अहमद ने अभिषेक शर्मा को 7 रन पर आउट कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई।
  • इसके बाद एनरिक नोर्त्जे ने हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को 4 रन पर आउट कर बड़ी सफलता हासिल की।
  • मिचेल मार्श ने दिल्ली कैपिटल्स को तीसरी सफलता दिलाई। टीम के लिए तेजी से रन बटोर रहे राहुल त्रिपाठी को मिचेल मार्श ने 22 रन पर आउट किया।
  • मार्करम ने आते ही हाथ दिखाए। उन्होंने 25 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। शशांक सिंह आज कुछ खास नहीं कर पाए और 6 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 
  • सीन एबॉट भी 7 ही रन बना पाए। उन्हें खलील अहमद ने पटेल के हाथों कैच आऊट करवाया। हैदराबाद को एकमात्र उम्मीद निकोल्स पूरण से थी लेकिन वह भी 33 गेंदों में दो चौके और छह छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर आऊट हो गए। 
  • आखिरी ओवर में कुलदीप यादव ने कार्तिक त्यागी को आउट कर हैदराबाद को 8वां झटका दिया। कार्तिक त्यागी 7 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

 

ये भी पढ़े - भुवनेश्वर कुमार ने मंदीप सिंह को शून्य पर किया आउट, बना दिया यह रिकॉर्ड

प्लेइंग 11 

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर, मंदीप सिंह, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (w/c), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे।

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (c), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (w), शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक।

Content Writer

Raj chaurasiya