पूर्व भारतीय कोच ने मुंबई को चेताया, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले दी ये खास सलाह

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 05:10 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले पहले क्वालीफाइयर मैच के लिए मुंबई इंडियंस को सावधान रहने के लिए कहा है। कैपिटल्स की टीम ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी और अब उसका मुकाबला टाॅप आर्डर की टीम इंडियंस से सामना होगा। 

बांगड़ ने कहा, शुरूआत में सफलता, टूर्नामेंट के बीच में असफलताएं, और फिर दूसरे स्थान पर रहने और खेलने के लिए एक बहुत अच्छा मैच। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि जिस तरह उनके पास अच्छे युवा और अनुभवी भारतीय बल्लेबाजों, विदेशी तेज गेंदबाजों और भारतीय स्पिनरों का संयोजन है, वह युवाओं के लिए अनुभव, गतिका अच्छा मिश्रण है और अगर कोई टीम मुंबई को चुनौती दे सकती है, तो वह दिल्ली कैपिटल्स है। इसलिए मुंबई इंडियंस से सतर्क रहें, यह आसान नहीं है। 

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपटिल्स के बीच आज शाम को क्वालीफाइयर का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच में जो टीम जीतेगी वह सीधे फाइनल में प्रवेश कर लेगी जबकि हारने वाली टीम को एलीमिटेरम में जीतने वाली टीम से क्वालीफाइयर का दूसरा मैच खेलना होगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News