धोनी की टीम इंडिया में वापसी पर बोले डीन जोंस, ब्रेक से मिलेगा माही को फायदा

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 03:57 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2019 विश्व कप से टीम से बाहर चल रहे है। जहां फैंस बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे है कि माही कब क्रिकेट के मैदान पर उतरकर अपना फिर से जलवा दिखाएंगे। हालांकि धोनी अपने परिवार के लाॅकडाउन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। ऐसे में आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी डीन जोंस ने धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

PunjabKesari
दरअसल, एक क्रिकेट वेबसाइट से बातचीत के दौरान डीन जोंस ने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि फिलहाल भारतीय चयनकर्ता ऋषभ पंत और केएल राहुल को मौका देने जा रहे हैं। अगर धोनी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उन दोनों के लिए मुश्किल होगी लेकिन अगर वह अच्छा नहीं करते हैं तो शायद उनके लिए दरवाजा बंद हो सकता है।'

PunjabKesari
जोंस ने आगे कहा, 'यह ब्रेक धोनी के लिए शानदार हो सकता है। वास्तव में ब्रेक उनके लिए काफी अच्छा रहा है, अगर वह वापसी करना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है तो ब्रेक के बाद वापसी करना ज्यादा मुश्किल होता है।'

PunjabKesari
जोंस ने कहा, 'वह (धोनी) एक सुपरस्टार हैं। वह 'महान' हैं। मैंने हमेशा महान लोगों के साथ महसूस किया है कि उन्हें वह करने देना है, जो वे करना चाहते हैं।' जोंस ने कहा, 'भारत की सबसे बड़ी समस्या अब भी एक फिनिशर है। आपका फिनिशर कौन है? हार्दिक पांड्या - हां। बस आपको संतुलन जरूरी है।'

PunjabKesari
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2004 में की थी। इस दौरान धोनी ने टेस्ट में 90 मैच खेलते हुए 4876 रन 38 से ज्यादा की औसत से बनाए हैं। जबकि वनडे में 50 से ज्यादा की औसत से 350 मैच में 10,773 रन बनाए  हैं। वहीं धोनी ने  टी20 में 37 से ज्यादा की औसत से 1617 रन बनाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News