दीक्षा डागर संयुक्त चौथे और अदिति संयुक्त आठवें स्थान पर

punjabkesari.in Saturday, Feb 29, 2020 - 07:48 PM (IST)

डुब्बो (ऑस्ट्रेलिया) : भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर ने शनिवार को महिला न्यू साउथ वेल्स ओपन के तीसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर चल रही हैं।

भारत की एक अन्य गोल्फर अदिति अशोक ने दो अंडर 70 का कार्ड बनाया जिससे उनका कुल स्कोर पांच अंडर 211 रहा और वह संयुक्त आठवें स्थान पर पहुंच गईं। दीक्षा एक समय 10 अंडर के स्कोर पर थी लेकिन वह इस बढ़त को गंवा बैठी थी। लेकिन उन्होंने वापसी की और संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News