दीपा और दुर्गा बनीं एफआईएच अंपायर

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2018 - 06:48 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय महिला अंपायर दीपा और दुर्गा देवी को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की ओर से पदोन्नत किया गया है। हॉकी इंडिया(एचआई) ने इसके लिये दोनों अंपायरों को बधाई दी है। अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने दीपा और दुर्गा को एफआईएच अंपायर्स प्रोमिसिंग लिस्ट में और अंतरराष्ट्रीय अंपायर जावेद शेख को एफआईएच वल्र्ड पैनल में शामिल किया था। 
41 साल के शेख मुंबई से हैं और इस समय वह दीपा और दुर्गा के साथ खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में अंपायरिंग कर रहे हैं। दुर्गा ने 2003 में धर्मशाला में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के होस्टल से अपने हॉकी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अंपायरिंग में आने से पहले हिमाचल प्रदेश हॉकी टीम की भी कमान संभाली थीं।