दीपक चाहर IPL में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बने, देखें टॉप 6 प्लेयर्स की लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 06:19 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी दीपक चाहर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शनिवार को खेले मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दीपक ने पहले की चौथी गेंद पर में केएल राहुल को रायन रिकलटन के हाथों कैच आउट करवाकर अपना विकेट पूरा किया और IPL में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में प्रवीण कुमार को पीछे छोड़ दिया है। 

दीपक चाहर IPL में पहले ओवर में 16 विकेट हो गए हैं। दूसरे नम्बर पर भुवनेश्वन कुमार हैं जिन्होंने 27 विकेट लिए हैं। वहीं पहले नम्बर पर 32 विकेट के साथ ट्रेंट बोल्ट हैं। चौथे नम्बर पर खिसकने वाले प्रवीण कुमार ने पहले ओवर में 15 विकेट झटके हैं। संदीप शर्मा और जहीर खान इस मामले में पांचवें और छठे खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्रमशः 13 और 12 विकेट अपने नाम किए हैं। 

IPL में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट 

32 - ट्रेंट बोल्ट (104 मैच)
27 - भुवनेश्वर कुमार (136 मैच)
16 - दीपक चाहर (84 मैच)*
15 - प्रवीण कुमार (89 मैच)
13 - संदीप शर्मा (78 मैच)
12 - जहीर खान (65 मैच) 

दीपक चाहर का रिकॉर्ड 

मैच - 96
इनिंग्स - 96 
विकेट्स - 89
खाली ओवर - 7
इकोनॉमी - 8.11
चार विकेट हॉल - 2 बार 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News