रणवीर से पहले इन 2 भारतीय क्रिकेटरों के साथ जुड़ा था दीपिका पादुकोण का नाम

punjabkesari.in Saturday, Nov 17, 2018 - 04:35 PM (IST)

नई दिल्लीः  बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बहुत पुराना है। बॉलीवुड एक्ट्रेस के क्रिकेट खिलाड़ी के साथ अफेयर्स की खबरें भी आए दिन आती रहती हैं। दीपिका पादुकोण भी खुद को इस राह से मोड़ नहीं पाईं। हालांकि, अब उनका रणवीर सिंह से विवाह हो चुका है, लेकिन इससे पहले दीपिका का 2 मशहूर भारतीय क्रिकेटरों के साथ अफेयर की खबरें भी आती रहीं। काैन हैं वो क्रिकेटर्स, आइए जानें-

युवराज सिंह 
एक समय क्रिकेटर युवराज सिंह और दीपिका के प्यार के चर्चे भी खूब हुए थे। दीपिका मैच में युवराज के लिए चीयर करती हुई भी नजर आती थीं। मैच के बाद उन्हें डिनर पर भी देखा जाता था।

उस वक्त दीपिका बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए मेहनत कर रही थीं आैर उन्हें युवराज के साथ चर्चा में आने के कारण काफी लोकप्रियता भी मिली थी। दोनों को कई कार्यक्रम में एक साथ भाग लेते हुए देखा गया था। हालांकि, इन दोनों का यह अफेयर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था। जल्द ही इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ गई थीं आैर युवराज ने बाद में एक्ट्रेस हेडल कीच से शादी कर ली। 

महेंद्र सिंह धोनी
दीपिका एमएस धोनी के साथ अफेयर के चलते भी काफी सुर्खियों में रही थी। यह बात है साल 2007 की जब धोनी और दीपिका के अफेयर की ख़बरें जोरों पर थीं। खुद एमएस धोनी ने दीपिका के साथ अपने रिलेशन को पब्लिकली एक्स्पेट किया था और बताया था कि वह उनके जबरा फैन हैं। 

धोनी और दीपिका के बीच रिलेशन हर किसी को पता है और यह काफी सुर्ख़ियों में रहा था। हालांकि, जल्द ही दोनों के ब्रेकअप की खबर भी सामने आ गई थी और इसके बाद दोनों कभी साथ नजर नहीं आए। दीपिका ने इसके बाद अपना ध्यान बॉलीवुड में लगाया और आज वह बॉलीवुड की नंबर-1 अभिनेत्री मानी जाती हैं।
 

Rahul