दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख बल्लेबाज के लिए आई खुशखबरी, पत्नी ने दिया बेबी को जन्म

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 09:30 PM (IST)

जालन्धर : दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे कोलिन इंग्राम के घर बड़ी खुशखबरी आई है। उनकी पत्नी मेघन ओलिवर ने बच्चे को जन्म दिया है। इंग्राम की पहले भी एक बेटी है। इंग्राम नवजात का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए दो दिन पहले ही साऊथ अफ्रीका की फ्लाइट पकड़ चुके थे। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल ऑक्शन के दौरान उनपर 6.40 करोड़ रुपए का दाव लगाया था। 


बता दें कि इंग्राम उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक है जिन्होंने आईपीएल डैब्यू के पहले ही मैच में सेंचुरी लगाई थी। दिल्ली के साथ इंग्राम ने अब तक सात मैच खेलकर 137 रन बनाए हैं। उनकी औसत 23 तो स्ट्राइक रेट 131 की चल रही है। इंग्राम आईपीएल के अलावा बीबीएल में एडिलेड स्ट्राइकर्स, पीएसएल में कराची किंग्स और सीपीएल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने दी ट्विटर पर शुभकामनाएं

Jasmeet