दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 के किया कप्तान का ऐलान, चोटिल पंत की जगह इसे मिली जिम्मेदारी

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2023 - 10:56 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : चोटिल ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 संस्करण के लिए दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को सौंपा गया है। दिल्ली अपने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत एक अप्रैल से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगा। 

मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और टीम प्रबंधन एक समझौते पर पहुंचे हैं कि अंतरिम आधार पर टीम का नेतृत्व करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्टार सबसे अच्छा व्यक्ति है क्योंकि पंत दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना से बचने के बाद धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं। पंत के 2023 तक पूरी तरह से बाहर रहने के कारण कैपिटल्स को एक अंतरिम कप्तान की तलाश करनी पड़ी और वार्नर और अक्षर पटेल स्टैंडआउट विकल्प थे। 

यह दूसरी बार होगा जब वार्नर कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। 2009 और 2013 में फ्रैंचाइजी के साथ अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने कुछ मैचों में टीम का नेतृत्व किया था। सलामी बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2014 में खरीदा था और 2016 में उन्होंने अपने पहले खिताब के लिए टीम का नेतृत्व किया था। जीते गए मैचों के मामले में वार्नर पांचवें संयुक्त सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर 69 में से 35 मैच जीते, 32 हारे और दो मैच टाई रहे। 

कप्तानी के भार का भी वॉर्नर पर कोई असर नहीं पड़ा। उनके नाम 47.33 के औसत और 142.28 के स्ट्राइक रेट से कप्तान के रूप में एक शतक और 26 अर्द्धशतक के साथ 2,840 रन हैं। लेकिन 2021 के आईपीएल की पहली छमाही में उनके फॉर्म में गिरावट ने सनराइजर्स को वार्नर को बेंचने और कप्तान के रूप में केन विलियमसन की जगह लेने के लिए मजबूर कर दिया। इसके कारण टीम और वार्नर के बीच अनबन हो गई और उन्हें 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया गया। 

नीलामी में कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा। वह टीम के अग्रणी रन-स्कोरर के रूप में उभरे जिसमें 48 के औसत से 432 रन बनाए थे। इस दौरान वार्नर की स्ट्राइक रेट 150.52 की थी जिसमें पांच अर्धशतक थे। अपने अंतिम लीग मैच में मुंबई इंडियंस से मिली मामूली हार के बाद कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। दिल्ली सात जीत और सात हार और कुल 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News