DC vs PBKS, IPL 2026: KL राहुल का तूफानी शतक, पंजाब किंग्स के सामने 265 रनों का बड़ा लक्ष्य

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 05:41 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली में खेले जा रहे IPL 2026 मुकाबले में Delhi Capitals ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया और Punjab Kings के सामने 265 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। इस स्कोर की नींव KL Rahul के तूफानी शतक ने रखी, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। टीम की आक्रामक शुरुआत और तेज रनगति ने पंजाब के गेंदबाजों को लगातार दबाव में बनाए रखा।

राहुल का विस्फोटक शतक

इस मैच में KL Rahul ने शानदार शतक जड़ते हुए 54 गेंदों में 126 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इस शतक के साथ राहुल IPL इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हो गए, जहां उन्होंने 6 शतक पूरे कर लिए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा शतक (रिकॉर्ड लिस्ट)

8 शतक – Virat Kohli
7 शतक – Jos Buttler
6 शतक – Chris Gayle
6 शतक – KL राहुल
5 शतक – Sanju Samson

राहुल-राणा की रिकॉर्ड साझेदारी

राहुल को दूसरे छोर से Nitish Rana का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 36 गेंदों में 72 रन ठोके। दोनों के बीच 185 रन की साझेदारी हुई, जो DC vs PBKS के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारियों में से एक बन गई। शुरुआती विकेट गिरने के बाद इस जोड़ी ने पारी को पूरी तरह संभाल लिया।

आखिरी ओवरों में रन बरसात

दिल्ली ने आखिरी ओवरों में जबरदस्त आक्रमण किया और अंतिम 5 ओवरों में 99 रन जोड़ दिए। खासतौर पर Vijaykumar Vyshak के एक ओवर में राहुल ने लगातार बड़े शॉट्स लगाते हुए 24 रन बटोरे और टीम को 200 के पार पहुंचाया। इस दौरान गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News