दिल्ली प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची, टाॅप 5 स्कोरर की लिस्ट में रोहित की एंट्री

punjabkesari.in Wednesday, Apr 21, 2021 - 11:38 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेटस से जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट टेबल में दूसरे नम्बर पर आ गई है। इस जीत के बाद दिल्ली के 4 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हो गए हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे स्थान पर थी लेकिन अब वह 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं मुंबई के भी 4 अंक हैं लेकिन उसने 4 मैच खेले हैं जबकि चेन्नई ने 3 मैच खेले हैं। ऐसे में मुंबई चौथे स्थान पर है। पहले स्थान पर पहले तीनों मैच जीतकर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। 

ये भी पढ़ें : DC vs MI : दिल्ली ने जीता मैच, मुंबई को 6 विकेट से हराया

पांचवें, छठे और सातवें नम्बर की बात करें तो इस स्थान पर क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान राॅयल्स और पंजाब किंग्स है। इस तीनों टीमों ने 3 में से एक मैच जीता है और सभी के 2-2 अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट के कारण उपर-नीचे हैं। वहीं अंतिम स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद बनी हुई है जिसने अभी तक आईपीएल 2021 में एक भी मैच नहीं जीता है। 

ऑरेंज कैप 

ऑरेंज कैप अभी भी शिखर धवन के पास है लेकिन इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली 45 रन की पारी के कारण धनव की स्थिति और भी मजबूत हुई है और उनके कुल 231 रन हो गए हैं। वहीं दूसरे नम्बर पर आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल हैं जिन्होंने केकेआर के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। वह 176 रन के साथ स्थान पर हैं। तीसरे नम्बर पर पंजाब के कप्तान केएल राहुल हैं जिनके 157 रन हैं। नितिश राणा 155 रन के साथ चौथे स्थान हैं। वहीं टाॅप पांच में रोहित शर्मा आ गए हैं जिन्होंने आसरीबी के खिलाड़ी एबी डिविलियर्स की जगह ली है। रोहित के 138 रन हो गए हैं। 

पर्पल कैप 

पर्पल कैप अभी भी 9 विकेट्स के साथ हर्षल पटेल होल्ड किए हुए हैं। वहीं मुंबई के राहुल चाहर को पछाड़कर दिल्ली के अवेश खान दूसरे नम्बर पर आ गए हैं जिनके अब कुल 8 विकेट्स हैं। हालांकि चाहर के भी 8 विकेट्स हैं लेकिन इकोनाॅमी रेट के कारण अवेश ने बाजी मारते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। चौथे और पांचवें नम्बर पर क्रमशः मुंबई के ट्रेंट बोल्ट और राजस्थान के चेतन सकारिया हैं जिनके 6-6 विकेट्स हैं। 

Content Writer

Sanjeev