दिल्ली पहुंची अंक तालिका के टॉप पर, जानें किसे मिली औरेंज और पर्पल कैप
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 01:07 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को 46 रन से मैच हरा दिया। इसके साथ ही दिल्ली की यह पांचवी जीत है और वह एक बार दोबोरा अंक तालिका में शीर्ष पायदान पर काबिज हो चुका है। दिल्ली की टीम ने राजस्थान को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई मुंबई इंडियंस को हटाया। दिल्ली 6 मैचों में 5 जीत के साथ टॉप पर है वहीं मुंबई की टीम 6 में से 4 मैच जीतकर दूसरे नंबर खिसक गई है।
देखें प्वाइंट्स टेबल-
टीम | मैच | नैट रन रेट | प्वाइंट्स |
दिल्ली | 6 | +1.267 | 10 |
मुंबई | 6 | +1.488 | 8 |
हैदराबाद | 6 | +0.232 | 6 |
केकेआर | 5 | -1.355 | 6 |
बेंगलुरु | 5 | +0.002 | 6 |
चेन्नई | 6 | -0.371 | 4 |
राजस्थान | 6 | -1.073 | 4 |
पंजाब |
6 | -0.431 |
2 |
औरेंज कैप
किंग्स इलैवन पंजाब की टीम भले ही मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पा रही हो लेकिन टीम के कप्तान केएल राहुल अभी भी औरेंज कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर चल रहें है। चेन्नई के मैच में डुप्लेसिस के पास आज सुनहरा मौका है कि वह रन बनाकर औरेंज कैप को राहुल के सिर से अपने सिर पर सजा सकते है।
नाम | मैच | रन |
केएल राहुल | 6 | 313 |
फैफ डुप्लेसिस | 6 | 299 |
मंयक अग्रवाल | 6 | 281 |
जॉनी बेयरस्टो | 6 | 241 |
डेविड वार्नर | 6 | 227 |
पर्पल कैप
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा आईपीएल में अच्छी फॉर्म में चल रहें हैं और अपनी टीम को जीताने में योगदान दे रहे हैं। राजस्थान खिलाफ हुए मैच में राबाडा ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। इसके सा थ ही राबाडा के आईपीएल में 15 विकेट हो चुके हैं और वह पर्पल कैप की रेस में सबसे आग चल रहें है।
नाम | मैच | विकेट्स |
कगिसो रबाडा | 6 | 15 |
जसप्रीत बुमराह | 6 | 11 |
ट्रैंट बोल्ट | 6 | 10 |
जेम्स पैटिनसन | 6 | 9 |
मोहम्मद शम्मी | 6 | 9 |