अर्जेंटीना की हार के बावजूद मार्टिनेज ने फाइनल में बनाया सर्वाधिक गोल बचाने का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 02:03 PM (IST)

ईस्ट रदरफोर्ड (अमेरिका) : अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने अपने साथियों की अधीरता के विपरीत बेहद धैर्य से काम लिया और यही वजह थी कि वह स्पेन के खिलाफ विश्व कप के फाइनल में 11 बचाव करने में सफल रहे जो टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले का नया रिकॉर्ड है। लेकिन आखिर में एक मौके पर उनकी भी नहीं चल पाई और स्पेन ने इस मौके का फायदा उठाकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 

स्पेन के फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में मार्टिनेज को पछाड़ते हुए विश्व कप का अपना पहला गोल किया और स्कोर 1-0 कर दिया। यह गोल आखिर में लियोनेल मेस्सी और अर्जेंटीना को हराने के लिए पर्याप्त था जिसके दम पर स्पेन ने 2010 के बाद अपना पहला खिताब जीता। लेकिन अगर 2022 विश्व कप विजेता गोलकीपर मार्टिनेज ने प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया होता तो हार का अंतर इससे ज्यादा होता। 

उन्होंने अपने लंबे कद का अच्छा इस्तेमाल करके रिकॉर्ड 11 बचाव किये। स्पेन लगातार हमला करता रहा, लगातार शॉट मारता रहा और आखिरकार एक गोल करके बढ़त बना ली, जिससे स्टेडियम में जोरदार जश्न का माहौल छा गया। स्पेन के प्रशंसक नाचने लगे, एक-दूसरे को गले लगाने लगे और ताजपोशी से पहले झंडा लहराने लगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News