IPL 2026: ''वो पल करियर का टर्निग पॉइंट बना'', देवदत्त पडिक्कल का IPL में सफलता पर बड़ा खुलासा
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 01:17 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में Devdutt Padikkal ने अपने करियर के सबसे अहम मोड़ का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि Royal Challengers Bengaluru (RCB) में वापसी उनके लिए “टर्निंग पॉइंट” साबित हुई, जिसने उनके खेल और सोच दोनों को बदल दिया। इस बदलाव का असर अब उनके प्रदर्शन में भी साफ नजर आ रहा है।
2025 और 2026 में शानदार प्रदर्शन
2025 सीजन में Devdutt Padikkal ने RCB के लिए टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 10 मैचों में 247 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 150.61 रहा। वहीं 2026 में उन्होंने सिर्फ दो मैचों में 111 रन ठोक दिए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 201.82 का रहा। यह उनके बदले हुए एप्रोच को दर्शाता है।
“RCB ने मुझे सही रास्ता दिखाया”
पडिक्कल ने कहा, 'मुझे लगता है कि ऑक्शन मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट था। उस समय मुझे यह तय करना था कि मैं किस तरह का क्रिकेटर बनना चाहता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'RCB में वापसी ने मुझे उस तरह का क्रिकेट खेलने का रास्ता दिखाया, जैसा मैं हमेशा से खेलना चाहता था।'
मेहनत और प्रतिबद्धता से बदली कहानी
Devdutt Padikkal ने कहा, 'जब मुझे RCB में मौका मिला, उसी दिन मैंने तय कर लिया था कि मुझे अपनी कमियों पर काम करना है, चाहे रिजल्ट कुछ भी हो।' उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने खेल को सुधारने के लिए लगातार मेहनत की और उसी का नतीजा अब मैदान पर दिख रहा है।
LSG में मुश्किल दौर का किया जिक्र
पडिक्कल ने Lucknow Super Giants (LSG) में बिताए कठिन समय को भी याद किया। उन्होंने कहा, 'वह समय मेरे लिए काफी मुश्किल था और मैं समझ नहीं पा रहा था कि क्या गलत हो रहा है।' उन्होंने कहा, 'जब फ्रेंचाइजी आप पर पैसा खर्च करती है और आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, तो लगता है कि आप उन्हें निराश कर रहे हैं।'
असफलता से मिली नई प्रेरणा
Devdutt Padikkal ने कहा, 'उस खराब सीजन ने मुझे और बेहतर बनने की आग दी। कभी-कभी असफलता जरूरी होती है, क्योंकि वही आपको कड़ी मेहनत करने की याद दिलाती है।' उन्होंने बताया कि अब वह अपने खेल को लेकर ज्यादा स्पष्ट और आत्मविश्वासी महसूस करते हैं।

