Devon Conway ने हमवत्न जेसी राइडर का रिकॉर्ड तोड़ा, महज 18वें मैच में लगाया तीसरा शतक

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 08:26 PM (IST)

खेल डैस्क : न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने भारत के खिलाफ जोरदार शतक (138 रन) लगाकर अपनी मजबूत फॉर्म का सबूत दे दिया। मैच में पहले खेलते हुए जब टीम इंडिया ने 385 रन बना दिए थे तभी कॉनवे ने दबाव में न आते हुए महज 71 गेंदों पर शतक जड़ दिया। कॉनवे ने ऐसा कर हमवत्न जेसी राइडर का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 72 गेंदों में भारत के खिलाफ 2009 में शतक लगाया था। कॉनवे अब भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर माइकल ब्रेसवेल हैं जिन्होंने बीते दिनों ही 57 गेंदों पर शतक लगाया था। देखें लिस्ट-

न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज वनडे शतक
36 गेंद : कोरी एंडरसन बनाम विंडीज, 2014
46 गेंद : जेसी राइडर बनाम विंडीज, 2014
57 गेंद : माइकल ब्रेसवेल बनाम भारत, 2023
67 गेंद : क्रेग मैकमिलन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2007
69 गेंद : केन विलियमसन बनाम जिमबाब्वे, 2011
70 गेंद : रोस टेलर बनाम पाकिस्तान, 2015
71 गेंद : जैकब ओरम बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2007
71 गेंद : डेवोन कॉनवे बनाम भारत, 2023
72 गेंद : जेसी राइडर बनाम भारत, 2009

 

बता दें कि डेवोन कॉनवे कीवी बल्लेबाजी का मजबूत स्तम्ब बनते जा रहे हैं। वह 35 टी-20 में 49 की औसत से 1170 रन बना चुके हैं जिसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। इसी तरह 12 टेस्ट में वह 4 शतकों की मदद से 1150 रन बना चुके हैं। अब वनडे में वह तीसरा शतक लगा चुके हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ 126 तो पाकिस्तान के खिलाफ 101 रन बना चुके हैं। 

जीत नहीं दिल पाए डेवोन कॉनवे
भारत से मिले 386 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेवोन कॉनवे जब 230 के स्कोर पर आऊट हुए तो तब तक उनके बल्ले से 138 रन निकल चुके थे। कॉनवे को भारतीय गेंदबाज उमरान मलिक ने रोहित के हाथों कैच आऊट करवाया। कॉनवे ने 100 गेंदों में 12 चौके और 8 छक्कों की मदद से 138 रन बनाए लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Content Writer

Jasmeet