CPL 2022 में गूंजा Dewald Brevis का बल्ला, लगाए लगातार 5 छक्के

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 10:20 PM (IST)

खेल डैस्क : गुयाना के मैदान पर कैरेबियन प्रीमियर लीग के तहत खेले गए अहम मुकाबले में त्रिनबागो नाइट्स राइडर्स की ओर से खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के नवोदित बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस ने लगातार 5 छक्के लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। देवाल्ड जब क्रीज पर आए तक 94 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे। रदरफोर्ड तेजतर्रार पारी खेल रहे थे। 19वें ओवर में गेंद अकिल हुसैन के हाथ में थी जिन्होंने पहली तीन गेंदों पर एक छक्के और दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए।

ब्रेविस ने पहली तीन गेंदों पर लगातार छक्के मारे। इसके बाद 20वीं ओवर की आखिरी दो गेंदों पर भी दो छक्के मारे। इस तरह ब्रेविस का प्रदर्शन छह गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 30 रन रहा। बे्रविस की इस पारी की बदौलत त्रिनबागो ने पहले खेलते हुए छह विकेट के नुकसान पर स्कोर 163 तक पहुंचा दिया। 


 
ब्रेविस ने सीपीएल के इसी सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया था जब अहम मैच में उन्होंने नो लुक सिक्स लगाया था। देखें वीडियो-


मुंबई इंडियंस से खेलते हैं ब्रेविस
ब्रेविस आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2021 में 506 रन बनाने के बाद चर्चा में आए थे। ब्रेविस के रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से मौका दिया गया था। ब्रेविस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए एक अहम मुकाबले में लगातार चार छक्के लगाकर अपनी उपयोगिता साबित कर दी थी। ब्रेविस मुंबई इंडियंस की ओर साऊथ अफ्रीका टी-20 लीग में खरीदी गई एमआई केपटाऊन टीम में भी चयनित किए गए हैं। ब्रेविस आईपीएल में अब तक 7 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें 142 की स्ट्राइक रेट से उनके नाम पर 161 रन दर्ज हैं। वह 14 चौके और 11 छक्के भी लगा चुके हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News