अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में धवन और रोहित की जोड़ी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 08:35 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने निदाहस ट्राॅफी के पांचवें मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 70 रनों की पार्टनरशिप कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। ये दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में ओपनिंग साझेदारी के मामले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस सूची में पहले नंबर पर आॅस्ट्रेलिया के शेन वाॅटसन और डेविड वाॅर्नर हैं। धवन और रोहित ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुपटिल और केन विलियमसन को पछाड़ कर इस सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन 

1. शेन वाॅटसन और डेविड वाॅर्नर(आॅस्ट्रेलिया) - 1108
2. शिखर धवन और रोहित शर्मा(भारत) - 908
3. मार्टिन गुपटिल और केन विलियमसन(न्यूजीलैंड) - 870
4. विलियम पोर्टरफील्ड और पॉल स्टर्लिंग(आयरलैंड)- 763