विराट-अनुष्का की रिसेप्शन से क्यों जल्दी निकल गए धोनी, जानें कारण

punjabkesari.in Wednesday, Dec 27, 2017 - 02:18 PM (IST)

नई दिल्लीः विराट कोहली आैर अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन पार्टी मंगलवार को मुंबई के 'द सेंट रेजिस होटल' में हुई। इस माैके पर क्रिकेटरों के साथ-साथ बाॅलीवुड सितारे भी शरीक हुए। टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा आैर पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे, लेकिन वह विराट-अनुष्का की इस ग्रैंड पार्टी में ज्यादा देर नहीं रूके। 

आखिर क्यों पार्टी छोड़ जल्दी निकल गए धोनी?
धोनी अपने पूरे परिवार के साथ विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे। लेकिन कुछ ही देर में वहां से निकल गए और बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान की बर्थडे पार्टी में नजर आए। सलमान का बर्थडे 27 दिसंबर को आता है, ऐसे में धोनी उनकी पार्टी मिस नहीं कर सकते थे। उनके साध इस पार्टी में केदार जाधव भी दिखाई दिए। 

धोनी सलमान की बर्थडे पार्टी में परिवार संग नहीं गए। हालांकि वह विराट-अनुष्का की रिसेप्शन में बेटी जीवा आैर पत्नी साक्षी के साथ दिखे। सलमान की पार्टी में कैटरीना कैफ भी अपनी बहन के साथ रिसेप्शन में पहुंची थी। कैटरीना कैफ और धोनी के अलावा संगीता बिजलानी, यूलिया वंतूर, मौनी रॉय, डेजी शाह, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील शेट्टी, साजिद नाडियाडवाला, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे स्टार्स पहुंचे। कोहली के रिसेप्शन से फ्री होकर प्रफुल पटेल और बाबा आजमी भी पहुंचे।