IPL से 150 करोड़ रूपए कमाने वाले पहले खिलाड़ी बने धोनी, विराट और रोहित इस स्थान पर

punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2021 - 06:44 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।  पर लेकिन वह अभी भी टी20 लीग आईपीएल मेें खेल रहें हैं। धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी आईपीएल से 150 करोड़ रूपए से अधिक कमाई करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। धोनी आईपीएल 2020 रिटेन से पहले 137 करोड़ रूपए कमा चुके थे। धोनी इस समय आईपीएल से 152 करोड़ रूपए कमा चुके हैं।  

धोनी साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी कर रहें हैं। उन्हें चेन्नई की टीम ने सबसे अधिक बोली 6 करोड़ लगाते हुए  टीम में शामिल किया। अगले 3 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को इतने रूपए ही दे रही। साल 2011 से 213 तक धोनी को चेन्नई की टीम ने 8.28 करोड़ रूपए दिए। 

साल 2014-15 की रिटेन पॉलिसी के तहत उन्हें टीम ने 12.5 करोड़ रूपए दिए गए। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स पर दो साल का बैन लगने के बाद वह राईजिंग पुणे सुपरजायंट से जुड़े। पुणे की टीम ने भी धोनी को 12.5 करोड़ रूपए में खरीदा और साल 2016-17 में उन्होंने 25 करोड़ रूपए कमाए।  

साल 2018 में सीएसके की वापसी के बाद धोनी एक बार फिर टीम के साथ जुड़े। उन्हें टीम ने 15 करोड़ रूपए में टीम में रखा। इसके बाद से ही वह लगातार टीम के मुख्य सदस्य के रूप में बने हुए हैं। धोनी ने साल 2018 के बाद से चेन्नई की टीम से 60 करोड़ रूपए कमाए हैं।

विराट और रोहित धोनी से हैं कहीं पीछे

लगातार आईपीएल के 4 चौथे सीजन विराट कोहली की तुलना में 2 करोड़ रुपये कम कमाई करने वाले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान से आगे हैं हैं। रोहित आईपीएल की शुरुआत से ही सबसे अधिक राशि पाने वाले खिलाड़ियों में से एक है। वह अब तक 146.6 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुके हैं। साल 2018 से रोहित को भी मुंबई इंडियंस 15 करोड़ रूपए दे रहा है। 

वहीं दूसरी ओर विराट कोहली साल 2018 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम से 17 करोड़ रूपए ले रहें है और वह कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। विराट टी20 लीग आईपीएल से अब तक 143.2 करोड़ रूपए कमाए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News