धोनी के बाइक कलेक्शन की झलक देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

punjabkesari.in Saturday, Aug 11, 2018 - 11:02 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बाइक कलेक्शन की झलक देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। लगभग सभी महंगी बाइक्स माही खरीद चुके हैं। उनके पास इतनी सारी बाइक्स हैं कि उनके फाॅर्महाउस पर बाइक्स का एक शो-रूम सा बना हुआ है। कोहली और धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था।

इस वीडियो में कोहली और जीवा के पीछे एक शो-रूम बना हुआ है, जिसमें धोनी की बाइक्स का कलेक्शन नजर आ रहा है। धोनी के बाइक गैरज में महंगी से महंगी और पुरानी से पुरानी बाइक्स मिल जाएंगी। उनके पास 60 लाख रुपए की हेलकैट, लगभग 70 लाख रुपये की कावासाकी निंजा एच2आर भी है। इसके अलावा धोनी के पास हार्ली डेविडसन, राजदूत 350 जैसी बाइकें भी हैं। 

My reunion with Ziva. What a blessing it is to be around pure innocence 🙏❤

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

धोनी जब मैच नहीं खेलते तो वह अपने घर पर होते हैं और बाइक्स की राइड पर जरूर निकलते हैं। धोनी का बाइक्स से जो खास लगाव है उसे उनपर बनी फिल्म में भी दिखाया गया था।

 

Mohit