धोनी का यह कैच कर गया 25 लाख का नुकसान, जानें कैसे
punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 01:16 PM (IST)
नई दिल्लीः इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय विकेटकीपर, बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का एक कैच 25 लाख रुपए का नुकसान कर गया। हुआ कुछ ऐसा कि इंग्लैंड की पारी के दौरान हार्दिक पांड्या के सामने इयोन मोर्गन बल्लेबाजी कर रहे थे। उस दौरान पांड्या की एक गेंद पर मोर्गन ने हवा में शाॅट खेल दिया, जिसे धोनी ने लपक लिया। कैच को पकड़ने के लिए धोनी ने एलईडी स्टंप्स तोड़ दिए, जिसकी कीमत लगभग 40,000 डाॅलर यानि 25 लाख रुपए थी।
#Dhoni creates another world record - 50th catch for MS Dhoni in T20I cricket as wk, first ever in history to achieve this feat.👑😎😍🇮🇳#INDvsENG pic.twitter.com/owMe0fNAnW
— மக்கள் செல்வன் 🇦🇷🇧🇷 (@Ledger_OffL) July 8, 2018
अपने नाम किए दो वर्ल्ड रिकाॅर्ड
अगर धोनी मोर्गन का यह कैच ना पकड़ते तो मैच में कई बड़े उलटफेर हो सकते थे। इस मैच में धोनी ने दो वर्ल्ड रिकाॅर् भी अपने नाम किए। एक तो यह कि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में विकेट के पीछे 5 कैच लेने का वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया और दूसरा, अंतरराष्ट्रीय टी20 में 50 कैच पकड़ने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर भी बन गए हैं। धोनी ने डेब्यू मैच खेल रहे तेज गेंदबाज दीपक चाहर की गेंद पर जेसन रॉय को कैच आउट किया और अपने कैचों की फिफ्टी पूरी की। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में पांच कैच पकड़ धोनी ने अपने कैचों की संख्या को 54 तक पहुंचा दी।
ऐसा रहा अंतिम मैच
भारत ने सीरीज के तीसरे मैच में टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैंड की और से राॅय ने 67, बटलर ने 34, एलेक्स हेल्स ने 30 और जॉनी बेयरस्टो ने 25 रन बनाए। इन चारों के अलावा किसी भी खिलाड़ी ने 15 के आंकड़े को भी नहीं पार किया और निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 9 विकेट गंवा कर 198 रन बनाए। हालांकि लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन रोहित शर्मा ने इसे आसान बना दिया और भारत को 8 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी।