पहले केक काटा, फिर डांट लगाते हुए कुत्तों को खिलाया, धोनी ने शेयर किया प्यारा वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2023 - 05:13 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं, लेकिन जब उनकी कोई वीडियो या तस्वीर वायरल होती है तो वह सबका दिल जीत लेती है। धोनी ने 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया था। इस दाैरान उन्हें चारों तरफ से खूब बधाइयां मिलीं। वहीं धोनी अपने प्यारे कुत्तों के साथ जन्मदिन मनाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

पहले केक काटा, फिर खिलाया

वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी 4 कुत्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने पहले केक काटा फिर सभी को प्यार से केक खिलाते दिखे। मजेदार बात यह रही कि कुत्ते भी बड़ी खुशी के साथ झूमते हुए इस पल का आनंद ले रहे थे। साथ ही धोनी बीच-बीच में उनको डांट भी रहे थे। ऐसा नहीं रहा कि धोनी ने सिर्फ कुत्तों के लिए ही वो केक काटा, बल्कि वह खुद भी खाते नजर आए जो उनकी सादगी वो बयां करता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

 

151 दिन बाद शेयर की पोस्ट

बता दें कि धोनी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने 151 दिन बाद कोई पोस्ट शेयर की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में सबको शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, ''आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक।'' 

 

News Editor

Rahul Singh