सफेद दाड़ी वाले धोनी ने इंग्लैंड से वापिस आकर बदली लुक, देखें तस्वीरें
punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 02:37 PM (IST)
नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे पर काफी सुर्खियों में रहे, चाहे वो सफेद दाड़ी की वजह से या फिर धीमी बल्लेबाजी के कारण। उनकी सफेद दाड़ी को देखकर लोगों ने उन्हें बूढ़ा धोनी तक कहना शुरू कर दिया। बावजूद इसके उन्होंने इंग्लैंड से भारत लौटते ही अपनी इस लुक को चेंज करके बड़ा ही डैशिंग लुक अपनाया।
एक कार्यक्रम के दौरान धोनी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी धोनी और अपनी बेटी जीवा धोनी के साथ पहुंचे। इस कार्यक्रम में उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर का कुर्ते के साथ ही ब्लेक कलर का बॉटम पहन रखा था। साथ ही धोनी पूरी तरह से क्लीन शेव में नजर आए। क्लीन शेव और छोटे बालों में धोनी काफी स्मार्ट लग रहे हैं।@mahi7781 @sakshisingh_r @rahulvaidyarkv @priyanshuc ❤ #msdhoni #sakshidhoni #msd #poornabanisoni
A post shared by Ms dhoni fc (@msdhoniiunited) on
इंग्लैंड ने भारतीय टीम को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया। इससे पहले भारत ने मेजबान टीम को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हराया था। 1 अगस्त को बिर्मिंघम में दोनों टीमों को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलना है। अब देखना यह होगा कि इस मैच में दोनों टीमों के कप्तान अफनी-अपनी टीम में क्या बदलाव करते हैं।
A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 (@msdhonifansofficial) on