रैपर बादशाह, सतिंदर सरताज के गानों पर खूब नाचे धोनी, पांड्या ब्रदर्स भी दिखे मस्ती करते

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 05:08 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान से दूरी बना चुके हों, लेकिन आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो व तस्वीरें फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। फिलहाल, धोनी का एक वीडियो सामने आया है जहां वह ना सिर्फ अपनी पत्नी साक्षी बल्कि हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ जमकर डांस करते हुए दिखे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satinder Sartaaj (@satindersartaaj)

दरअसल, यह तीनों दिग्गज क्रिकेटर्स दुबई में एक अपने एक खास दोस्त के जन्मदिन के माैके पर एकसाथ नजर आए। माहाैल मजेदार करने के लिए रैपर बादशाह और सतिंदर सरताज को भी बुलाया गया , जिन्होंने अपने गानों पर सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। पंजाब गायक सरताज ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ डांस करते दिखे। साथ ही पांड्या ब्रदर्स भी नाचते हुए नजर आए। 

News Editor

Rahul Singh