IPL 2020: दुबई की सड़कों पर लगे धोनी-धोनी के नारे, होटल के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा
punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 10:21 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: बेशुमार दौलत से भरपूर टूर्नामेंट आईपीएल जल्द ही शुरू होने वाला है। जहां सभी टीम के खिलाड़ी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितम्बर को मैदान में उतरेंगे। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां उनके फैंस एक बार फिर से माही की एक झलक पाने के लिए दुबई की सड़को में उतर गए।
दरअसल, सोशल मीडिया पर माही का वीडियो वायरल हो रहे है। आप इन वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर दर्शक जमा हो गए और धोनी-धोनी चिल्लाने लगे। जिसके बाद माही ने हाथ हिलाके फैंस को संबोधित किया।
गौरतलब है कि माही के आईपीएल करियर पर नजर डाले तो उन्होंने आइपीएल के पिछले 12 सीजन में कुल 190 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 3,215 रन बनाए हैं और उनका औसत 42.20 का रहा है। धौनी ने आइपीएल में अब तक एक भी शतक नहीं लगाया है और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। उन्होंने आइपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन साल 2013 में बनाए थे।
📽️ #ThalaDhoni தரிசனம் #Thala #Csk #Yellove pic.twitter.com/9d7yscVqCz
— Saravanan Hari 💛🦁🏏 (@CricSuperFan) September 4, 2020
The love and fan following for this wonderfull human @msdhoni unbelievable#whistlepodu pic.twitter.com/7VBfCwgJDt
— Russell (@russcsk) September 4, 2020