महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान में उतरने से पहले कर रहे हैं ऑर्गेनिक खेती, शेयर किया Video

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2020 - 10:08 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: तकरीबन 9 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र से पूर्व अन्य खिलाड़ियों के साथ 2 मार्च से ट्रेनिंग शुरू करेंगे। इससे पहले धोनी ने जैविक खेती में हाथ बटाते हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

महेंद्र सिंह धोनी खेती करते हुए वीडियो 


दरअसल, धोनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '20 दिनों में पपीते के बाद अब रांची में तरबूज की जैविक खेती की शुरुआत। पहली बार बहुत उत्साहित हूं। बता दें कि धोनी खेती शुरू करने से पहले पूजा करते भी नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 


आपको बता दें कि पिछले साल जून-जुलाई में आईसीसी के 50 ओवर के विश्व कप के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 38 साल के धोनी के खेलने को लेकर अटकलों का दौर जारी है। धोनी एमए चिदंबरम स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरू करेंगे। आईपीएल 2020 (IPL 2020) की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स के बीच 29 मार्च को मुंबई में होने वाले मुकाबले के साथ होगी। सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने बताया कि धोनी उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करेंगे जबकि टीम का पूर्ण तैयारी शिविर 19 मार्च से शुरू होगा।

 

neel