जन्माष्टमी पर बांसुरी बजाते नजर आए धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 02:10 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान लम्बे समय के बाद आईपीएल 2020 में वापसी करते हुए चौके छक्के लगाते दिखाई देंगे। धोनी के फैंस भी उनका बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बांसुरी बजाते नजर आए। इस वीडियो जन्माष्टमी के मौके पर धोनी की कप्तानी वाली आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेयर किया है। 

चेन्नई ने धोनी के बांसुरी बजाते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, मिन्सरा कान्हा। इस वीडियो में धोनी नीली जर्सी पहनी पहने और आंखों पर जबर्दस्त गॉगल्स लगाए नजर आए। इस वीडियो के सामने आते ही ये वायरल हो गई। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। ट्विटर पर जहां धोनी की इस वीडियो को 83 हजार से ज्यादा बार देखा गया है, वहीं इंस्टा पर इसे 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। 

गौर हो कि धोन वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं और उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। वह 19 सितम्बर से यूएई में होने वाले आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी रांची में इन दिनों प्रैक्टिस कर रहे हैं और आईपीएल में धमाकेदार वापसी करेंगे। 

Sanjeev