Video: धोनी ने मारा IPL 2019 का सबसे लंबा छक्का, स्टेडियम के बाहर जा गिरी बॉल
punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 11:10 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने चेन्नई को एक रन से हराकर जीत प्राप्त की। मैचमें चेन्नई के कप्तान धोनी ने धोनी ने आईपीएल टी-20 लीग के इस सीजन का सबसे लंबा छक्का भी जड़ दिया है। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है।
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि बैंगलोर की तरफ से पारी का आखिरी ओवर फेंकने आए उमेश यादव की दूसरी गेंद पर धोनी ने मिड विकेट के ऊपर से इतना लंबा छक्का मारा जो 111 मीटर लंबा था। वही फैंस के साथ-साथ मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के भी होश उड़ गए। उमेश यादव के इस आखिरी ओवर में 24 रन पड़े। आईपीएल टी-20 लीग के मौजूदा सीजन का यह अब तक का सबसे लंबा छक्का है।
T 10- What an elephantine six by Dhoni!
— Anand Parmar (@ianandparmar) April 21, 2019
Ball out of the M.Chinnaswamy Stadium.@msdhoni #CSKvRCB pic.twitter.com/2tJY5wBiH8