धोनी ने प्रसिद्ध कृष्णा को मारा ऐसा छक्का, फैंस बोले- माही मार रहा है
punjabkesari.in Wednesday, Apr 21, 2021 - 10:10 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : कोलकाता नाईट राईडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता की टीम ने टॉस जीतकर चेन्नई की टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाज करते हुए कोलकाता के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 221 रन का लक्ष्य रखा। चेन्नई के लिए फैफ डुप्लेसिस ने 95 और रुतुराज गायकवाड़ ने 65 रन की पारी खेली। लेकिन इस मैच में फैंस को पुराने धोनी की झलक दिखाई दी और उन्होंने चिर परिचित अंदाज में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को छक्का मारा।
दरअसल धोनी ने इस मैच में खुद को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा। मोईन अली के आउट होने के बाद धोनी बल्लेबाजी के लिए आए। कोलकाता की टीम के लिए 18वां ओवर तेज गेंदबाज प्रसिद्घ कृष्णा आए। धोनी ने कृष्णा के ओवर में दो बाउंड्रीज लगाई जिनमें एक चौका और छक्का शामिल है। धोनी कृष्णा को ऐसा छक्का मारा की सोशल मीडिया पर धोनी का नाम ट्रेंड करने लगा और एक बार फिर फैंस लिखने लगे कि माही मार रहा है। धोनी के इस शॉट ने सभी को प्रभावित किया और एक बार फिर लोगों को बता दिया कि उनमें अभी भी क्रिकेट बाकी है।
Mahi maar raha hai......😍
— Malti Chahar🇮🇳 (@ChaharMalti) April 21, 2021
Thala on fire🔥#CSKvsKKR #WhistlePodu #IPL2021
Mahi maar raha hai 🔥
— 𝑱𝒆𝒓𝒓𝒚 ♡ (@243_virat) April 21, 2021
That six 💥🤩💛@msdhoni 🙏❤#CSKvsKKR pic.twitter.com/vNqXOJvpxI
— dheerprabhas (@Dheer_07) April 21, 2021
First six on @IPL 2021 @msdhoni pic.twitter.com/A4Rh7dasL6
— Anbu Tamilan (@anbu_tamian) April 21, 2021
हालांकि धोनी ने इस मैच में 17 रन ही बनाए। उन्होेंने 17 बनाने के लिए भी मात्र 8 गेंदों का सामना किया और अक्रामक रवैये सेे बल्लेबाजी की। धोनी का इस दौरान स्ट्राईक रेट भी 200 से ऊपर था। फैंस को धोनी की छोटी लेकिन चौकों और छक्कों से भरपूर काफी अच्छी लगी। फैंस ने इस पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
गौर हो कि पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम को सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत दी। दोनों सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और फैफ डुप्लेसिस ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली। गायकवाड़ ने जहां 42 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं डुप्लेसिस ने 60 गेदों पर 95 रन बनाए जिसमें उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए।