IPL में धोनी का बड़ा धमाल, 200 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 10:29 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने चेन्नई को एक रन से हराकर जीत प्राप्त की। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम इस सत्र में कही रिकार्ड दर्ज हो चुके है। वही आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है। 

IPL में धोनी ने ठोका दोहरा शतक ... 

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी तीसरे नंबर पर पहुंच गए। इतना ही नहीं, एमएस धोनी भारत की ओर से आईपीएल में 200 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में एमएस धोनी से आगे केवल क्रिस गेल (323) और एबी डिविलियर्स (204) हैं। धोनी ने अब तक 184 मैचों में 203 छक्के लगाए हैं। 

बतौर कप्तान आइपीएल में 4000 रन पूरे किए... 

महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है।  एमएस धोनी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बतौर कप्तान धोनी ने अब तक 4040 रन बना लिए हैं। धोनी के इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई कप्तान नहीं है। इसके अलावा धोनी ने इसी मैच में अपने आइपीएल करियर का बेस्ट प्रदर्शन (84 रन) किया है। इससे पहले धोनी के नाम इस लीग में 79 रन बेस्ट स्कोर था, जो उन्होंने साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली में बनाया था।  






 

neel