VIDEO: धोनी लौटे अपने धुरंधर अंदाज में, लगाया 108 मीटर का छक्का

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 02:59 PM (IST)

नई दिल्ली: IPL 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच खेला गया। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी और शेन वॉटसन की धमाकेदार पारी ने चेन्नई सुपर किंग्स को जिता दिया। इसी दौरान इस मैच में धोनी अपने धुरंधर अंदाज में नजर अाए। जिसने 22 गेंदों पर 51 रन बनाए। 

धोनी ने इस पारी में 5 छक्के जड़े इनमें से खास छक्का वो था जिसमें उन्होंने बॉल को अासमन छूने के लिए मजबूर कर दिया। गेंदबाजी कर रहे आवेश खान अपने अॉवर में एेसी गलती कर दी जिसका खामियाजा उसे एक लम्बे छक्के के साथ भरना पड़ा।


आवेश खान ने धोनी को फुल टॉस कर दी, मानो जैसे मूंह मे निवाला दे दिया हो बस फिर क्या था धोनी ने अपना बल्ला जोरदार तरिके से घुमाया अौर गेंद अासमान की ऊंचाईयां छूने को मजबूर हो गई और गेंद सिधा स्टेडियम के अाखिरी छोर पर जा गिरी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News