महेंद्र सिंह धोनी को नहीं है कोरोना वायरस का डर, रांची पहुंचकर बैडमिंटन खेलते हुए नजर आए माही

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2020 - 09:07 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: विश्व में कोरोना वायरल (Coronavirus) का कहर जारी है। जहां 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वही पूरी दुनिया में अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में कोरोमा के चलते टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) वापस अपने घर रांची लौट आए है। वही घर आने के बाद धोनी क्रिकेट को छोड़ बैडमिटन खेलने लगे। जिसका एक वीडियो सोशल  मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

महेंद्र सिंह धोनी बैडमिटन खेलते हुए वीडियो 

No day off for fitness freak MS Dhoni, as he resumes badminton session in Ranchi.😇🔥 #FitnessFreak #MSDhoni #Dhoni pic.twitter.com/z1ZDVHRkCa

— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) March 16, 2020

दरअसल, एमएस धोनी फैन क्लब ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया साथ ही कैप्सन लिखा, रांची में बैडमिंटन सत्र शुरू करने के साथ ही फिटनेस फ्रीक एमएस धोनी के लिए कोई दिन नहीं। बता दें, इस वीडियो में धोनी इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में खेलते हुए नजर आ रहे है। हालांकि उनके साथ कुछ युवा बैडमिंटन खिलाडी़ भी भरपुर साथ निभा रहे है।

कोरोना वायरस का आईपीएल 2020 पर असर 


गौरतलब है कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में हालात खराब नजर आ रहे है। जिसकी वजह से भारत में भी कोरोना के केस 100 के पार हो चुके है। आईपीएल की आठों फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट से पहले के अपने शिविर आगामी सूचना तक रद्द कर दिए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने सोमवार को अपना अभ्यास शिविर रद्द कर दिया, जो 21 मार्च से शुरू होना था। इससे पहले चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस, तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने शिविर पहले ही रद्द कर दिए थे।

 

neel