बेटी जीवा के स्कूल फंक्शन में शामिल हुए धोनी, वीडियो आया सामने
punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2018 - 07:12 PM (IST)
नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपना समय निकालकर ज्यादातर अपनी फैमिली के साथ ही दिखाई देते हैं। इस समय वे अपनी बेटी के स्कूल में एक ऐनुअल फंक्शन में नज़र आए हैं। इस फंक्शन में जीवा (Ziva Dhoni) ने परी की ड्रैस में देखने को मिली और वहीं धोनी वहां पर पूरे फंक्शन का मज़ा लेते हुए दिखाई दे रहे थे।
महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा के स्कूल में
इन दिनों धोनी अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद उठा रहे हैं। सोशल मीडिय़ा पर एक वीडियो के ज़रिए पता लगा है कि धोनी अपनी बेटी के स्कूल में ऐनुअल फंक्शन का हिस्सा बने, जिसमें धोनी ने जैक्ट डाली हुई है और उनकी बेटी जीवा ने लाल रंग का स्वेटर पहना हुआ है। धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ-साथ स्कूल के बच्चों को भी चीयर कर रहे हैं। एक विडियो में जीवा अपने पापा की गोद में बैठी काफी सुन्दर लग रही है। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) भी उस फंक्शन में पहुंच अपनी बेटी को हौसला अफजाई करते दिखाई दे रही हैं।
— Ziva Singh Dhoni (@ZivaSinghDhoni) January 10, 2018
टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की वजह से धोनी को इस ऐनुअल फंक्शन का हिस्सा बनने के लिए मौका मिला। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर धोनी अब नही खेल रहे हैं। बतांदे कि 1 फरवरी से शुरु हो रहे वनडे और टी-20 के लिए धोनी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएंगें।