CSK vs PBKS : धोनी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले मात्र दूसरे भारतीय

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 08:08 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी पंजाब के खिलाफ जैसे ही फील्डिंग के लिए मैदान में उतरे उन्होंने नाम एक रिकॉर्ड बना लिया। धोनी भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नबंर पर आ गए हैं। धोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने करियर का 350वां मैच खेल रहे हैं।

धोनी भारत के लिए 350 टी20 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी से पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम है। रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने अब तक टी20 में 372 मैच खेलें हैं जोकि किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। 

सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
 
372 - रोहित शर्मा
350 - एम एस धोनी*
336 - सुरेश रैना
329 - दिनेश कार्तिक
328 - विराट कोहली

डेथ ओवर्स में टीमों के खिलाफ धोनी का प्रदर्शन

355 : बनाम पंजाब किंग्स
347 : बनाम दिल्ली कैपिटल्स
342 : बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
321 : बनाम सनराईजर्स हैदराबाद
290 : बनाम मुंबई इंडियंस


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News