धोनी ने कई अहम फैसले किए, लेकिन संन्यास का फैसला उन्हें ही करने दें: धवन

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 02:59 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का मानना है कि संन्यास लेने का फैसला करना महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का विशेषाधिकार है क्योंकि वह महत्वपूर्ण फैसले लेने की अहमियत जानते है। धवन ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण धोनी की कप्तानी में किया था और 33 साल के खिलाड़ी ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान हर खिलाड़ी की काबिलियत को बेहतर ढंग से समझते हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर फैसला 


धवन ने कहा, ‘धोनी इतने लंबे समय से खेल रहे है, मुझे लगता है कि वह जानता है कि उसे कब संन्यास लेना चाहिए। यह उसका फैसला होना चाहिए। उसने अभी अपन अपने करियर में भारत के लिये काफी अहम फैसले लिए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि जब समय आयेगा वह फैसला करेगा।' उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी की काबिलियत समझने के मामले में धोनी का कोई जवाब नहीं। 

शिखर धवन ने धोनी और उनकी कप्तानी के बारे में ये कहा 


धवन ने  आगे कहा, 'मौजूदा टीम के सदस्य धोनी का काफी सम्मान करते हैं जिसमें कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘धोनी भाई टीम के कप्तान के तौर पर काफी सफल रहे हैं। हम सभी उनके आभारी हैं और हम उनका काफी सम्मान करते हैं और ऐसा ही विराट के साथ है।' धवन ने कहा, ‘जब विराट युवा था तो उन्होंने उसका काफी मार्गदर्शन किया था। यहां तक कि जब वह कप्तान बना तब भी धोनी भाई हमेशा उसकी मदद के लिये रहते थे। यह एक कप्तान की खासियत है। यह देखकर अच्छा लगता है कि विराट अब उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा है।'

neel