एक बार फिर धोनी और फैन के बीच लगी दौड़, हाथ मिलाते ही किया कुछ ऐसा, देखें VIDEO

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 12:48 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल ने युवा खिलाड़ियों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री करने का नया रास्ता खोल दिया है। आईपीएल का पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। ऐसे में मैच से पहले दोनों ही टीमों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। होम ग्राउंड पर दोनों ही टीमें प्रैक्टिस कर रही हैं। वही प्रैक्टिस के दौरान एमएस धोनी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसको देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


दरअसल, एमएस धोनी बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे। वो लक्ष्मीपति बालाजी के पास खड़े थे। फैन दौड़ता हुआ उनके पास आ रहा था। धोनी ने फैन को देख लिया और दौड़ लगा दी। फैन भी वापस नहीं लौटा और धोनी को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी। सेक्योरिटी ने उनको पकड़ लिया फिर धोनी फैन के पास हाथ मिलाने पहुंचे। फैन उनके साथ फोटो क्लिक कराना चाह रहा था। लेकिन धोनी प्रैक्टिस के लिए वापस लौट गए। 


बता दें, भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच दूसरे वनडे में भी धोनी ने पैन को देखकर दौड़ लगा दी थी। वो वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। धोनी ने फैन को मज़ा चखाया और फैन से दूर भागने लगे। लोग भी धोनी को चियर करने लगे। धोनी स्टंप्स के पास आकर खड़े हो गए। फैन दौड़ते हुए धोनी के पास आया और उनको गले लगा लिया. उस वक़्त धोनीज़ोर ज़ोर से हंस रहे थे। धोनी फैंस के साथ हमेशा मस्ती के मूड में होते हैं।

neel