चेन्नई के बढ़िया प्रदर्शन पर धोनी ने खोला राज, हर बार बॉलरों को कहते हैं यह बात

punjabkesari.in Thursday, Sep 30, 2021 - 11:36 PM (IST)

नई दिल्ली : आई.पी.एल. 2020 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऐसा पहला टूर्नामेंट था जिसमें वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाए थे लेकिन 2021 में चेन्नई ऐसी पहली टीम बन गई है जोकि प्लेऑफ में पहुंच गई है। धोनी ने चित परिचित अंदाज  में छक्का लगाकर चेन्नई को मैच जितवाया। मैच जीतने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बात की। उन्होंने कहाकि यह बहुत मायने रखता है, क्योंकि पिछली बार हमने कहा था कि हम मजबूती से वापसी करना चाहते हैं। हम इसके लिए जाने जाते हैं। हमारा बहुत कुछ दांव पर लगा था। 

धोनी ने कहा कि आप हमेशा गेम नहीं जीत सकते। पिछली बार हमारे पक्ष में बहुत कुछ नहीं गया था। यह महत्वपूर्ण है कि बहाने न बनाएं और हमने इस साल ऐसा किया है। लड़कों ने गति को बनाए रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने खेल के सभी विभागों को संतुलन में रखने की जिम्मेदारी ली है ताकि खिलाडिय़ों और सहयोगी स्टाफ को श्रेय मिले। इस विकेट पर उछाल अलग रहा। गेंद घुटने की ऊंचाई के बजाय पिंडली की ऊंचाई पर आ रही थी। जिन बल्लेबाजों ने सीधे शॉट मारे वह सफल रहे। 

धोनी ने कहा कि इस पिच पर गेंदबाजों ने भी खूब स्विंग कराने की कोशिश की। जब उन्होंने बहुत अधिक पिच किया तो उन्हें खूब रन पड़े। मैंने गेंदबाजों से कहा कि उन्हें आज के खेल में परिस्थितियों का फायदा उठाने की जरूरत है। अगर ऑड बॉल जल्दी रुकी तो बाद में बल्ले पर आने लगी। अक्सर हर मैच में यही बात गेंदबाजों को बताता हूं। वहीं, प्रशंसकों के बारे में कहने की जरूरत नहीं है, जिन्होंने हर समय हमारा समर्थन किया है और मुझे खुशी है कि हमने उनके विश्वास को चुकाया है।

Content Writer

Jasmeet