वीडियो : टेबल टेनिस में भी माहिर हैं धोनी, विंडीज दिग्गज को ऐसे किया चित्त

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2019 - 04:55 PM (IST)

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट ही नहीं बल्कि बैडमिंटन (Badminton) और फुटबॉल (Football) खेलने में भी खूब दिलचस्पी दिखाते हैं। बीते दिनों एक टीवी शो पर भी भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम इंडिया में सबसे अच्छा फुटबॉलर महेंद्र सिंह धोनी को ही बताया था। 

महेंद्र सिंह धोनी ने टेनिस खेलते हुए शेयर की वीडियो 

अब धोनी ने टेबल टेनिस में भी हुनर दिखाना शुरू कर दिया है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर अकाऊंट पर एक वीडियो अपलोड हुई है जिसमें धोनी विंडीज दिग्गज ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) के साथ टेबल टेनिस (Table Tennis) खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कमाल की बात यह है कि ब्रावो टेबल टेनिस में कहीं भी धोनी के आगे टिकते नजर नहीं आते।
देखें वीडियो-

 

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। विश्व कप के बाद वह दो महीने की छुट्टी पर चले गए थे। इस दौरान उन्होंने आर्मी ड्यूटी भी ज्वाइन की थी। उनकी वापसी नवंबर में होने वाली बांगलादेश सीरीज में अनुमानित थी लेकिन सीरीज से कुछ दिनों पहले ही कंफर्म हो गया कि वह बांगलादेश के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे। 

Jasmeet