धोनी ने किया बचपन याद, पत्ते से बजाई सीटी, दिया युवाओं को खास मैसेज

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 04:14 PM (IST)

स्पोटर््स डेस्क : क्रिकेट की दुनिया से दूर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस समय अपनी फैमिली को समय दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें वह नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें धोनी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के सामने पत्ते से सीटी बजाते नजर आए। उनके इस अंदाज को खूब पसंद किया जा रहा है। 

महेंद्र सिंह धोनी पत्ते से सीटी बजाते हुए वीडियो 

dhoni photos, ms dhoni images, dhoni hd images

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के परिसर में बने सोरेन पावर सुविधा, सी थ्री फिटनेस हब और द अपटाउन कैफे का उद्घाटन करने के लिए झारखंड के सीएम और धोनी मुख्यातिथी के रूप में आए थे। इस उद्घाटन के बाद दोनों एक साथ कॉफी पीने गए जहां धोनी और सोरेन ने पत्ते से सीटी बजाने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने धोनी के नाम के नारे लगाए और उन्हें खूब चीयर किया।

महेंद्र सिंह धोनी का युवाओं को संदेश

धोनी ने सीएम सोरेन को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ेगा। जेएससीए हर साल कुछ न कुछ नया करता रहता है और यह सोलर प्लांट इसी का नतीजा है। इस मौके पर धोनी ने युवाओं को भी संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, लगातार अभ्यास करने पर ही आपको मंजिल मिलेगी। 

 

धोनी को हाल ही में बीसीसीआई ने सलाना कॉन्ट्रैक्ट बाहर कर दिया था जिसके बाद उनके संन्यास की अटकलें लगने लगी थी लेकिन धोनी ने अभी तक इस पर कोई भी जवाब नहीं दिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News