धोनी का पत्नी साक्षी को लेकर खुलासा, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करती है ये काम; Video

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 03:32 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट से दूर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आजकल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में वह मध्य प्रदेश के कान्हा पार्क घूमने गए है। यहां उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) को लेकर एक खुलासा करते हुए बताया कि वह इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए क्या करती है। धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। 

महेंद्र सिंह धोनी का अपनी पत्नी साक्षी पर इल्जाम 

धोनी के एक फैन पेज द्वारा शेयर की गई वायरल वीडियो धोनी बताते हैं कि साक्षी जानबूझ कर उनका वीडियो बनाती हैं। वह यह सब इसलिए करती है ताकि अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को बढ़ा सके। इस पर साक्षी भी धोनी को जवाब देते हुए कहती है कि मैं आपके फॉलोअर मुझसे भी प्यार करते हैं। मैं भी तो आपका ही हिस्सा हूं। वैसे भी मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर हर कोई यही सवाल करता है कि माही भाई कहां हैं, धोनी, थाला। 

महेंद्र सिंह धोनी कब खेलते दिखाई देंगे

गौर हो कि धोनी विश्व कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं और कुछ दिनों पहले बीसीसीआई ने अपने केंद्रीय अनुबंध से भी उन्हें बाहर कर दिया था। बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर होने के बाद वह झारखंड रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए थे। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी अब आईपीएल (IPL) में ही खेलते दिखाई देंगे। 

Sanjeev