एयरपोर्ट पर अन्य यात्री से बदला धोनी का सामान, एयरलाइंस ने कहा - हमारी गलती नहीं

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 09:46 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: सेलिब्रिटीज के साथ कई बार दूसरे यात्री से बदल जाने वाली घटनाएं हो जाती हैं जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ भी हुआ। कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उनके साथ यह अजीब घटना हुआ। हालांकि इस पर एयरलाइंस का कहना है कि ये हमारी गलती नहीं है। 

महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट कैसे बदला समान 



रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद धोनी का सामान कथित तौर पर एक अन्य यात्री के साथ बदल गया था। विश्व कप विजेता कप्तान राष्ट्रीय राजधानी से अपनी उड़ान भरने के बाद किसी और का सामान ले जा रहे था। धोनी जब कोलकाता पहुंचे तो उन्होंने हवाई अड्डे पर सामान की अदला-बदली की शिकायत की। 

महेंद्र सिंह धोनी करना पड़ेगा अपने सामान के लिए इंतजार

जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद अधिकारी अपनी गलती सुधारने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एयरपोर्ट प्राधिकारियों ने इस बाबत उक्त पेसेंजर को भी जानकारी दे दी है कि गलती से धोनी का सामान उनके पास चला गया है। प्राधिकारी धोनी का सामान उक्त व्यक्ति से लेंगे और क्रिकेटर को उसके सामान के लिए इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि एयरलाइंस ने अपनी तरफ से हुई किसी भी गलती से इंकार किया है।

महेंद्र सिंह धोनी अपनी वापसी पर क्या बोले 

गौर हो कि 38 वर्षीय धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं और उन्होंने भारतीय टीम के साथ एक भी सीरीज में हिस्सा नहीं लिया है। धोनी ने अपनी वापसी पर चुप्पी तोड़ते हुए पिछले दिनों कहा था कि इस बारे में उनसे जनवरी तक कोई सवाल न किया जाए। 

Sanjeev