धोनी की बेटी जीवा गोद में लिए दिखी छोटा बच्चा, साक्षी ने फोटो की पोस्ट

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 07:46 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उक्त फोटो में जीवा अपनी गोद में एक छोटे बच्चे को पकड़े हुए हैं। खास बात यह है कि यह फोटो धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम अकाऊंट से शेयर हुआ है। फोटो शेयर होते ही क्रिकेट फैंस में यह जानने की लहर उठ गई कि आखिर यह बच्चा किसका है। साक्षी लंबे समय से किसी बड़े इवेंट पर बाहर नहीं दिखी हैं। ऐसे में चर्चाएं और जोरों पर है कि आखिर यह बच्चा किसका है।
साक्षी की उक्त फोटो में एक खास बात यह है कि उन्होंने कैप्शन में सिवाय एक दिल की इमोजी के अलावा कुछ भी पोस्ट नहीं किया। साक्षी द्वारा यह पोस्ट डालते ही क्रिकेट फैंस भी क्रेजी हो गए। साक्षी की उक्त फोटो को महज 15 मिनट में ही करीब एक लाख लाइक मिल चुके हैं। ज्यादा क्रिकेटर फैंस कमेेंट बॉक्स में यही जानने की कोशिश कर रहे थे कि यह बच्चा कौन है। हालांकि कमेंट बॉक्स में कुछेक ने यह भी कयास लगाए कि यह हार्दिक पांड्या का बेटा हो सकता है। लेकिन सारे असमंजस में रहे। देखें फोटोज-
 

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

Jasmeet