IPL 2022 : कप्तानी मिलते ही धोनी का पारा चढ़ा, गेंदबाज की इस गलती से थे निराश

punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 04:49 PM (IST)

 
स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। क्योंकि उन्हें मैदान पर गुस्सा करते हुए बेहद ही कम देखा गया है। पर सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैप्टन कूल धोनी मैदान में गुस्से दिखाई दिए। धोनी के गुस्से ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रेंड में ला दिया। धोनी का यह गुस्सा किसी और को नहीं बल्कि मैच में 4 विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को देखने को मिला।


दरअसल हैदराबाद के खिलाफ मुकेश चौधरी ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। जिस कारण धोनी ने उन्हें मैच का आखिरी ओवर देने का फैसला किया। आखिरी ओवर में हैदराबाद की टीम को 38 रन की दरकरार थी। हैदराबाद के लिए क्रीज पर निकोल्स पूरन थे। पूरन ने पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर 10 रन बटोर लिए। लगातार दो बाउंड्री लगने के बाद मुकेश चौधरी दबाव में आ गए।


मुकेश चौधरी ने तीसरी गेंद पर वापसी करते हुए कोई रन नहीं दिया। पर अगली ही गेंद पर उन्होंने वाइड फेंक दी। मुकेश चौधरी के वाइड गेंद फेंकने के बाद धोनी उन पर गुस्सा हो गए। धोनी का गुस्सा देख मुकेश चौधरी सहम गए। फिर धोनी शांत हुए और उन्होंने इशाारा करते हुए मुकेश को रणनीति समझाई। इशारा करने के बाद धोनी मुकेश चौधरी के पास गए और बात भी की।

पर चौथी और पांचवी गेंद पर भी निकोल्स पूरन ने छक्का लगा दिया। आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन आया और चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 रन से इस मैच को अपने नाम कर लिया। पर मुकेश ने आखिरी ओवर में 24 रन दे दिए जिस कारण वह 4 विकेट काफी महंगे साबित हुए।  

Content Writer

Raj chaurasiya