धोनी-साक्षी की शादी को 10 साल पूरे, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 05:33 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत को 2011 का क्रिकेट वल्र्ड कप दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन 10 साल पहले अपनी बचपन की दोस्त साक्षी के साथ शादी की थी। दोनों को शादी की सालगिरह पर सोशल मीडिया पर लगातार बधाई के मैसेज आ रहे हैं। देखें ट्विट-

 

ऐसे एक-दूसरे के हुए थे साक्षी-धोनी

Dhoni-Sakshi's wedding completed 10 years
धोनी और साक्षी के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे। ऐसे में दोनों की अच्छी जान-पहचान थी। लेकिन एक दिन जब साक्षी के पिता का कही ओर ट्रांसफर हो गया तो वह लंबे समय से एक-दूसरे से नहीं मिले। इसी बीच धोनी ने बतौर क्रिकेटर आसमान की बुलंदियों को छूना शुरू कर दिया। 2007 में जब वह एक मैच के सिलसिले में ताज में रुके थे तो वहां साक्षी भी बतौर एचआर इंटरशिप कर रही थी। साक्षी अपने मैनेजर के साथ धोनी को मिली। दोनों एक-दूसरे को देखकर काफी खुश हुए। नंबर लिए गए। इसके बाद धोनी और साक्षी रिलेशनशिप में आ गए। जल्द ही उनकी शादी भी हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News