जब कोई बात बिगड़ जाए के बाद धोनी ने गाया एक और गाना, बच्चन सर पर फिल्माया गया था इसे

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 01:45 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं और अकसर उन्हें पार्टी या दोस्तों के साथ चिल करते और किसी इवेंट में देखा जाता है। हाल ही में धोनी एक इवेंट में गए जहां उन्होंने मैं पल दो पल का शायर हूं गाना गाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इससे पहले धोनी द्वारा गाए गए जब कोई बात बिगड़ जाए गाने (Jab Koi Baat Bigad Jaye Song) का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

महेंद्र सिंह धोनी ने गाया गाना 

धोनी के नए गाने वाले वीडियो में उन्हें भारतीय स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार के साथ देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने 1976 की फिल्म कभी-कभी का मशहूर गाया मैं पल दो पल का शायर हूं (Me Pal Do Pal Ka Shayar Hoon Song) गाया। इस गाने को बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पर फिल्माया गया था। इस वीडियो में एक खास बात नोट करने वाली है कि लोग भी धोनी के साथ इस गाने को गाने में पूरी मदद करते हुए दिखाई पड़े और तालियों के साथ ताल देते नजर आए। 

महेंद्र सिंह धोनी टीवी सीरीज 

गौर हो कि धोनी की वापसी को लेकर फैंस बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस महान विकेटकीपर बल्लेबाज ने साफ कर दिया है कि इस पर जनवरी से पहले उनसे कोई प्रश्न न किया जाए। इसके अलावा हाल ही में धोनी के टीवी की दुनिया में भी डेब्यू की बात सामने आई है और रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी एक टीवी सीरीज के जरिए लोगों को सेना के जवानों की कहानियों से अवगत करवाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News