बर्थडे पर पुरानी बाइक पर घूमते दिखे धोनी, वीडियो आई सामने

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 01:18 PM (IST)

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर बीते दिनों जहां महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा तो वहीं, यह स्टार क्रिकेटर रांची स्थित अपनी फॉर्म हाऊस पर आराम की जिंदगी गुजरता देखा गया। आम दिनों के मुकाबले धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कोई वीडियो सामने नहीं आई। ऐसे में धोनी ने अपने फॉर्म हाऊस के बाहर आए फैंस को अपनी एक झलक दिखाई।
महेंद्र सिंह धोनी इस दौरान अपनी पुरानी यामाहा बाइक पर दिखे। वह बाइक पर आए और सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए निकले गए। हालांकि इस दौरान फैंस उन्हें आवाजें लगाते रहे लेकिन तब तक धोनी दूर निकल गए थे। क्रिकेट फैंस ने धोनी की उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। देखें-

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले को धोनी एक साल से भी ज्यादा समय हो गया है। वह 2019 के क्रिकेट विश्व कप के दौरान आखिरी बार नजर आए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सैमीफाइनल मुकाबले में अहम पारी खेली थी। उम्मीद थी कि वह पांचवें महीने में होने वाले आईपीएल  से वापसी करेंगे लेकिन कोरोना के चलते उनकी वापसी अभी होनी संभव नहीं दिख रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News