अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ Golf खेलते दिखे धोनी, Video
punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 02:02 PM (IST)

नई दिल्ली : मौजूदा यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में टेनिस मैच का आनंद लेने के एक दिन बाद भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के साथ गोल्फ खेलते देखा गया। दुबई स्थित उद्यमी हितेश सांघवी ने न्यू जर्सी में ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ गोल्फ खेल रहे धोनी की एक तस्वीर साझा की। संघवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- महेंद्र सिंह धोनी, डोनाल्ड ट्रंप और राजीव के साथ गोल्फ। हमारी मेजबानी करने के लिए धन्यवाद राष्ट्रपति महोदय।
— 💥 (@Johnsmaink) September 8, 2023
बता दें कि बीते दिन ही धोनी को कार्लोस अलकराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच यूएस ओपन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच में उपस्थिति में देखा गया था। इस साल की शुरुआत में, धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5वां आईपीएल खिताब दिलाया था। फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को हराया था। इस दौरान धोनी बाएं घुटने में समस्या से ग्रस्त दिखे थे।
Like us, @msdhoni is a tennis fan too 🥹
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 7, 2023
Indian cricket sensation Mahendra Singh Dhoni was in the audience for the quarter-final clash between @carlosalcaraz & @AlexZverev 🎾#SonySportsNetwork #USOpen | @usopen pic.twitter.com/STPmLlCdvS
आईपीएल के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई जोकि मुंबई के एक अस्पताल में दिनशॉ पारदीवाला ने की। धोनी के फैंस को उम्मीद है कि उनका चेहता क्रिकेटर आईपीएल 2024 में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधत्व करने उतरेगा। 2023 के आईपीएल फाइनल के बाद धोनी ने कहा था कि वह प्रशंसकों के लिए कम से कम एक और सीज़न के लिए वापसी करेंगे, अगर उनका शरीर अनुमति देगा।