रणवीर ने किया नन्ही जीवा धोनी का चश्मे वाला स्टाइल कॉपी, धोनी ने कर दिया ट्रोल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2019 - 12:35 PM (IST)

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Raveer Singh) को उनके रंग-बिरंगे स्टाइल के लिए जाना जाता है। इसी फेहरिस्त के कारण वह कई बार अपने कपड़ों या गहनों में ऐसा बदलाव लाते हैं जोकि चर्चा का विषय बन जाता है। बीते रात रणवीर एक समारोह में पहुंचे तो उनका चश्मा चर्चा में आ गया। दरअसल, ऐसा ही चश्मा भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) ने भी कुछ दिन पहले पहना था। खास बात यह रही कि धोनी को जैसे ही पता चला कि रणवीर ने जीवा स्टाइल वाला चश्मा पहना है उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली जिसमें रणवीर सिंह को ट्रोल किया गया है। 

धोनी ने शेयर की जीवा और रणवीर सिंह की चश्मे वाली फोटो 

धोनी ने अपनी पोस्ट में रणवीर और जीवा की एक जैसे चश्मे वाली फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि बेटी को ऐसा लगता है कि जैसे उन्होंने उसका चश्मा क्यों पहना है। वह अपना चश्मा ढूंढने के लिए सीढिय़ों से ऊपर जाती है और मिलने पर कहती है कि मेरे ग्लासेस मेरे पास है। आजकल के बच्चे बिल्कुल अलग हैं। साढ़े चार साल की उम्र में वह अपनी चीजें पहचान लेती है और मैं अब भी नहीं पहचान पाता कि मेरे पास भी बिल्कुल वैसे ही सनग्लासेस है।अगली बार जब वह रणवीर से मिलेंगी तो मुझे पूरा यकीन है कि वह जरूर कहेंगी उसके पास भी उनकी तरह सनग्लासेस है।

बहरहाल, महेंद्र सिंह धोनी की इस पोस्ट को बेहद पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर 17 घंटों में ही इसे 21 लाख से ज्यादा लाइक मिल गए थे। फैंस ने जमकर जीवा और रणवीर पर प्यार जताया। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों चोट के कारण भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। क्रिकेट विश्व कप के दौरान भी वह चोटिल पीठ के साथ खेले थे। इसके चलते वह न तो वेस्टइंडीज के दौरे पर गए और ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में हिस्सा ले पाए।

Jasmeet